बासोदा: बासौदा पुलिस की कार्रवाई, हाथ भट्टी की कच्ची शराब ज़ब्त
Basoda, Vidisha | Sep 22, 2025 बासौदा पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। बासौदा पुलिस ने हाथ भट्टी की कच्ची जहरीली शराब सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4 लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग ₹1,000 बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।