बासोदा: बासौदा में पितृ मोक्ष अमावस्या पर बेतवा रिपटा घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Basoda, Vidisha | Sep 21, 2025 बासौदा के बेतवा रिपटा घाट पर पितृ मोक्ष अमावस्या के अवसर पर हजारों लोगों ने पवित्र स्नान किया और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अपने पितरों का स्मरण किया। रविवार दोपहर करीब 12 बजे सर्व पितृ अमावस्या के साथ पितृपक्ष का समापन हुआ, जो इस पर्व का अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। श्रद्धालुओं ने तर्पण और पिंडदान के माध्यम से अपने पितरों को विदाई दी। इस दौरान