बासोदा: बासौदा में व्यापारी संघ ने पुलिस टीम का सम्मान किया
Basoda, Vidisha | Sep 21, 2025 बासौदा में अनाज एवं तिलहन व्यापारी संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों का सम्मान किया गया। विधायक हरि सिंह रघुवंशी और एसपी रोहित काशवानी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। पुलिस ने मंडी व्यापारी के प्रतिनिधि के साथ 15 लाख रुपये लूटने का असफल प्रयास करने वाले तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया था।