फिरोज़ाबाद: दक्षिण पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार, मजिस्ट्रेट के समक्ष किया पेश
थाना दक्षिण पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गुरूवार दोपहर तीन बजे करीब एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी दक्षिण योगेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक नवीन कुमार द्वारा अभियुक्त अभिषेक पुत्र गिरेन्द्र निवासी करबला पीतल मंडी, गली नंबर 9/3 को बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर माननीय नगर मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद के समक्ष पेश किया गया।