सुसनेर: कॉन्वेंट स्कूल, वार्ड 7 मतदान केंद्र पर EVM सीरियल नंबर गड़बड़ी से 15 मिनट रुका मतदान, विधायक ने उठाए सवाल
सुसनेर नप अध्यक्ष उपचुनाव के दौरान वार्ड 7 के मतदान केंद्र पर EVM के सीरियल नंबर को लेकर करीब 15 मिनट तक मतदान रुका रहा। विधायक बापु ने मशीन को लेकर सवाल उठाते हुए पुरानी सूची और मौके पर मौजूद EVM के सीरियल नंबर में अंतर होने की बात कही। इसके बाद दोनों दलों के समर्थक मतदान केंद्र पर जुट गए। बताया गया कि रेंडमाइजेशन के बाद मशीन बदली गई थी, जिससे यह गफलत हुई।