सूरतगढ़: फाइनेंसरों के दबाव से परेशान वार्ड 41 के किराना व्यापारी ने की आत्महत्या, 5 जनों पर दर्ज हुआ मुकदमा
सूरतगढ़ के वार्ड 41 में फाइनेंसरों के दबाव से परेशान किराना व्यापारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की रिपोर्ट पर मोहित पुनियां, कपिल सरना, दीपू शर्मा उर्फ दीपाशु, जयप्रकाश वर्मा उर्फ रिंकू और सुशील रेगर के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का मामला दर्ज किया गया है। सिटी पुलिस ने शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप जांच शुरू कर दी है।