मंडला: कुंभ स्थल पर वट सावित्री पूर्णिमा पर नर्मदा तट में 101 पौधों का पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Mandla, Mandla | Jun 29, 2026 वट सावित्री पूर्णिमा के पावन अवसर पर मां नर्मदा के तट स्थित कुंभ स्थल पर 101 पौधों के पौधरोपण एवं बीजारोपण का आयोजन किया गया। सोमवार को चार बजे तक आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, नर्मदा तट पर हो रहे कटाव को रोकना तथा अधिक से अधिक लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित करना रहा। आयोजकों ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत घरों में पौधे लगाने अपील की