गोगरी: बोरना पंचायत में आंगनबाड़ी सेविकाओं को जनगणना 2027 का प्रशिक्षण दिया गया
Gogri, Khagaria | Apr 18, 2026 गोगरी प्रखंड अंतर्गत बोरना पंचायत के पंचायत भवन में शनिवार की दोपहर दो बजे तक आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए जनगणना 2027 को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का नेतृत्व आईसीडीएस की महिला पर्यवेक्षक का बिना कुमारी ने किया। प्रशिक्षण के दौरान पंचायत क्षेत्र में कार्यरत सभी सेविकाओं को जनगणना कार्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।