मेड़ता: मेड़ता सिटी में पानी की पाइपलाइन टूटने से शहर में अगले दो दिन जलापूर्ति रहेगी प्रभावित
Merta, Nagaur | May 18, 2024 मेड़ता शहर में सड़क के चौड़ाईकरण कार्य के दौरान पानी की लाइन टूट गई, इस वजह से मेड़ता के अधिकंाश शहरी क्षेत्र में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की तरफ से अगले दो दिन तक पानी की आपूर्ति प्रभावित रहने वाली है।जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता देवेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि चौक का बास,रामनगर सहित ही अन्य क्षेत्र प्रभावित रहेंगे