मेड़ता: कृषि उपज मंडी मेड़ता सिटी में सरसों के भाव में ₹1 हजार तक का आया उछाल, जमकर हुआ कारोबार
Merta, Nagaur | May 17, 2024 मेड़ता सिटी के कृषि उपज मंडी में सरसों के भाव में ₹1हजार तक का उछाल देखने को मिला है। भाव में उछाल से किसानों के चेहरे पर भी खुशी देखने को मिली है ।मंडी में आज बड़ी संख्या में किसान अपना माल लेकर पहुंचे इसके साथ ही मंडी में जमकर कारोबार देखने को मिला।