मेड़ता: कृषि उपज मंडी मेड़ता सिटी में जीरे के भाव में ₹2 हजार तक की आई गिरावट, ₹30 हजार प्रति क्विंटल में बिका जीरा
Merta, Nagaur | May 15, 2024 मेड़ता कृषि उपज मंडी में पिछले एक सप्ताह से जीरे में चल रही उछाल पर ब्रेक लगा है। मंडी में जीरे के भाव फिर गिरे हैं। 2 हजार रुपए की गिरावट के साथ ही मेड़ता मंडी में जीरे के अधिकतम भाव 30 हजार रुपए प्रति क्विंटल रहे, खराब मौसम की वजह से मंडी में जीरे की आवक में कमी हुई है।