मेड़ता: शहर के भट्टा चौराहे पर भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई आयोजित, नगर पालिका के कांग्रेस बोर्ड पर लगाए गम्भीर आरोप
Merta, Nagaur | May 17, 2024 मेड़ता सिटी शहर के भट्टा चौराहे पर आज भाजपा की प्रेस कांफ्रेंस आयोजित हुई। इस मौके पर प्रतिपक्ष के नेता पवन परतानी ने कांग्रेस बोर्ड पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि मेड़ता सिटी विकास में पिछड़ रहा है। कांग्रेस बोर्ड के कार्यकाल में आम जनता त्रस्त है। इस मौके पर मानक दरक ,वीरेंद्र वर्मा, पुखराज टाक, नवरत्न मल सिंघवी,राजीव पुरोहित, नरेंद्र लाहोटी, मोजूद रहे।