कुटुंबा: अंबा बाजार में नाली सफाई फिर शुरू, लोगों ने कहा- हर बार होती है सिर्फ खानापूर्ति
अंबा बाजार स्थित औरंगाबाद रोड में एनएच-139 किनारे बनी नाली की सफाई का कार्य एक बार फिर शुरू कराया गया है। मंगलवार को नेशनल हाईवे विभाग की ओर से मछली मार्केट के समीप सड़क किनारे नाली के ऊपर रखे गए पटियों को हटाकर सफाई कराई गई। हालांकि स्थानीय लोगों ने इस सफाई अभियान को महज दिखावा और खानापूर्ति बताया।