सिरौली गौसपुर: नगर पंचायत टिकैतनगर में नामित तीन सभासदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ, राज्य मंत्री व चेयरमैन रहे शामिल
नगर पंचायत टिकैतनगर में नामित तीन सभासदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम किया गया।राज्य मंत्री सतीश शर्मा टिकैतनगर चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता अधिशासी अधिकारी शीलू अवस्थी सहित कई लोग मौजूद रहे। आज सोमवार की शाम करीब 4:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ। नामित सभासद पंडित युगल किशोर शुक्ला बृजेश रावत और संत कुमार वर्मा का शपथ ग्रहण हुआ।