सिंगरौली: एनएच 39 पर शराबी ट्रेलर चालक ने खड़ी हाईवा में टक्कर मारी, कोई हताहत नहीं, मोरवा थाना की घटना
एनएच 39 सड़क मार्ग में एक हाईवा वाहन सड़क किनारे खड़ी थी जिसका मरम्मत का कार्य चल रहा था इसी दौरान पीछे से एक शराबी ट्रेलर चालक ने हाईवा में जोरदार टक्कर मार दी।मौजूद लोगों ने ट्रेलर चालक को नीचे उतारा तो पता लगा कि वह अत्यधिक शराब के नशे में है। गनीमत रही कि हादसे के दौरान वहां पर कोई मौजूद नहीं था नहीं तो बड़ी दुर्घटना घट सकती थी।