लाडपुरा: NTA ने जारी किया JEE मेन जनवरी सेशन का रिजल्ट, 100 पर्सेंटाइल पाने वाले 12 में से 7 स्टूडेंट्स कोटा कोचिंग से
Ladpura, Kota | Feb 16, 2026 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जारी जेईई-मेन जनवरी सेशन के रिजल्ट्स में देशभर में 12 स्टूडेंट्स को 100 पर्सेन्टाइलर घोषित किया गया है। इसमें से 7 स्टूडेंट्स कोटा कोचिंग क्लासरूम से हैं। एलन सीईओ नितिन कुकरेजा ने बताया कि कोटा के क्लासरूम स्टूडेंट कबीर छिल्लर ने परफेक्ट स्कोर हासिल किया है। 100 पर्सेन्टाइल के साथ कबीर ने 300 में से 300 अंक हासिल किए हैं।