चतरा: संघरी घाटी के समीप एक ट्रक अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकराई, चालक व उपचालक बाल-बाल बचे
Chatra, Chatra | Aug 27, 2026 चतरा सदर थाना क्षेत्र के संघरी घाटी समीप एक ट्रक अनियंत्रित हो पहाड़ से टकरा गई।हालांकि इस घटना में कोई अप्रिय घटना नहीं घटी बल्कि बड़ा हादसा होने से बच गया है।गुरुवार को बताया गया कि ट्रक रामगढ़ से चतरा के रास्ते डोभी जा रहा था।इसी बीच चतरा सदर थाना क्षेत्र के तीखी मोड़ संघरी घाटी समीप चालक अचानक नियंत्रण खो दिया और ट्रक अनियंत्रित हो पहाड़ से टकरा गई।