पीरटांड: जेबीकेएसएस द्वारा मधुबन अर्बन हाट में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक हुई आयोजित
मधुबन अर्बन हाट में जेबीकेएसएस द्वारा गुरुवार की अपराह्न गिरिडीह विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित हुई।लोकसभा चुनाव के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता नरेश महतो व संचालन सुरेंद्र कुमार महतो ने किया।गिरिडीह विधान सभा अंतर्गत प्रखंड, पंचायत से लेकर बूथ कमिटी तक की बात की गई।बूथ में कमिटी गठन पर जोर देकर महिलाओं को भी पार्टी से जोड़ने व महिला विंग बनाने की बात हुई।