पीरटांड: बांध पंचायत में आजसू पार्टी की हुई बैठक में हुआ पंचायत प्रभारियों का चयन,प्रखण्ड प्रभारी छक्कन महतो रहे मौजूद
पीरटांड़ के बांध पंचायत में आजसू पार्टी की बैठक मंगलवार की अपराह्न संतोष राय की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रखंड प्रभारी छक्कन महतो एवं प्रखंड अध्यक्ष मेराज आलम मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक में पंचायत अंतर्गत ग्राम प्रभारियों का चयन किया गया।सभी ग्राम प्रभारियों को अपने दायित्वों का बोध कराते हुए चुल्हा प्रमुख का गठन करने के विषयों पर चर्चा की गई।