पीरटांड: CRPF जवानों ने मधुबन में दुर्घटनाग्रस्त बाइक सवार युवक की बचाई जान, घायल को पहुंचाया अस्पताल
मधुबन के बीरेनगडढा के पास सीआरपीएफ की बी/154 के जवान सोमवार की अपराह्न गश्त डियुटी पर तैनात थे। पुरुषोतम कुमार पुत्र श्रीदीन सिंह,चीता बागान,23 वर्ष बाइक से दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर गिरा मिला।जिसे बी/154 सीआरपीएफ की टुकड़ी जो कि श्री पंकज कुमार सहायक कमाण्डेंट के नेतृत्व में अपनी डियुटी का निर्वहन कर रही थी, ने तुरंत प्राथमिकी चिकित्सा कर अस्पताल पहुंचाया