पीरटांड: पीरटांड़ में कांग्रेस प्रखण्ड कमिटी की बैठक में जिला कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया हुए उपस्थित
पीरटांड़ में बुधवार को हुई प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धनंजय गोस्वामी ने की। आगामी लोकसभा चुनाव को ले बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति हेतु विचार विमर्श की गई।1 सप्ताह के अंदर सभी बूथों पर ऑनलाइन बूथ लेवल एजेंट का पंजीकरण करने का निर्देश दिया गया।मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया रहे।