कोल: रामघाट रोड से पुलिस ने एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल हुई बरामद
Koil, Aligarh | Feb 27, 2025 थाना क्वार्सी पुलिस टीम के द्वारा रामघाट रोड से एक शातिर चोर फ़राज़ पुत्र फहीम को गिरफ्तार किया।चोर के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद की गई। पुलिस ने मामले में चोरी का मुकदमा दर्ज करते हुए अभियुक्त को गुरुवार की शाम जेल भेजने की कार्रवाई की है।