कोल: डूडा कालोनी में मारपीट में घायल महिला ने SSP से की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप
Koil, Aligarh | Feb 27, 2025 थाना बन्नादेवी इलाके के डूडा कॉलोनी निवासी एक महिला के द्वारा SSP को शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि दबंगों ने उसको घर में घुसकर मारपीट की जिसकी शिकायत उसके द्वारा क्षेत्रीय पुलिस से की।पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया लेकिन FIR दर्ज नहीं की। जिसके चलते पीड़ित महिला के द्वारा SSP से न्याय की गुहार लगाई है।