कोल: घास की मंडी निवासी 3 बेटियों के पिता ने पैर टूटने के बाद भी परिवार के लिए ई-रिक्शा चलाकर की मज़दूरी
Koil, Aligarh | Feb 27, 2025 दरअसल पूरा मामला अलीगढ़ के थाना नगर कोतवाली इलाके के घास की मंडी से सामने आया है। जहां के रहने वाले तीन बेटियों के पिता एक्सीडेंट में पैर टूटने के बाद भी परिवार को पालने के लिए ई रिक्शा चला कर लगातार मेहनत मजदूरी करते हुए नजर आए हैं। पिता का कहना है कि उसका कोई बेटा नहीं है उसकी तीन बेटियां हैं एक एक्सीडेंट में उसका पैर में फ्रैक्चर हो गया।