कोल: रोरावर में एक स्कूल के बाहर झाड़ियों में अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, जांच में जुटी इलाका पुलिस
Koil, Aligarh | Feb 27, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना रोरावर इलाके के खेरेश्वर चौराहे के निकट की है। जहां एक स्कूल के बाहर अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना को देखते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई।मिली जानकारी के अनुसार सन शाइन पब्लिक स्कूल के बाहर महिला का शव बरामद हुआ है। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस महिला की शिनाख्त एवं जांच पड़ताल जुटी।