बदनावर: बदनावर पुलिस ने स्मैक बेचने वाले,1 आरोपी को किया गिरफ्तार, 1लाख,20हजार रुपए का नशीला पावडर किया जब्त।
Badnawar, Dhar | Jul 24, 2024 बदनावर पुलिस द्वारा नशाखोरी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत नशे का कारोबार करने वाले एक युवक को पकड़ने में सफलता मिली है। पकड़े गए बदमाश के पास से ब्राउन शुगर समेत अन्य मादक पदार्थ जब्त किया गया। जिसकी कीमत 1 लाख, 20 हजार रुपए बताई गई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।