बदनावर: अखंड परमधाम आश्रम में मनाई गई, गुरु पूर्णिमा, गुरु का ज्ञान और शिक्षा ही जीवन का आधार है : पूर्व मंत्री दत्तीगांव।
Badnawar, Dhar | Jul 21, 2024 गुरु पूर्णिमा पर्व बदनावर नगर समेत अंचल में श्रद्धा व आस्था के साथ मनाया गया बदनावर में योगेश्वरधाम मंदिर अखंड परमधाम आश्रम में भी गुरु पूर्णिमा पर आयोजित कार्यक्रम में गुरुदेव परिव्राजकाचार्य स्वामी अच्युतानंद महाराज व आश्रम के स्वामी विशुद्वानंद महाराज का गुरुभक्तों ने पूजन किया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने भी आशीर्वाद लिया।