बदनावर: ग्राम घटगारा के पास गैस टँकी भरकर जा रहा ट्रक पलटा, क्लीनर की हुई मौत, ड्राईवर हुआ घायल।
Badnawar, Dhar | Jul 21, 2024 फोरलेन पर ग्राम घटगारा के पास गैस टँकी भरकर जा रहा अनियंत्रित ट्रक पलटी खा गई। इससे क्लीनर की मौके पर मौत हो गई। जबकि चालक को मामूली चोट आई। मृतक का नाम रोहित पिता महेश पडीहार, 23वर्षीय निवासी सागौर कुटी पीथमपुर बताया गया है। जबकि चालक धर्मेंद्र घायल हो गया। क्रेन मशीन से ट्रक को खड़ा किया गया। अन्य ट्रक से गैस टंकियों को रामपुरा भेजा गया है।