बदनावर: कोटेश्वर में दो गुटो में हुई चाकूबाजी,2 घायल, 1 को किया गया रतलाम रैफर।
Badnawar, Dhar | Jul 23, 2024 कानवन थाना अंतर्गत कोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दो गुटों में जमकर पत्थरबाजी और चाकूबाजी की घटना हुई। जिसमें घायल हुए दो युवकों को इलाज के लिए बदनावर अस्पताल लाया गया। जबकि अन्य कई युवक मामूली चोट आने से पुलिस से बचने के लिए मौके से भाग गए।चाकूबाजी में,2 युवक घायल हो गए। गंभीर चोट आने से,1युवक को रतलाम रैफर किया गया है।