जलालाबाद: मोहल्ला कानूनगोयान में महिला व महिला के ससुर को दबंगों ने पीटा, नहीं हुई कोई ठोस कार्रवाई
शाहजहांपुर जनपद के नगर जलालाबाद मोहल्ला कानून गोयान निवासी महिला मीना ने बताया की दो दिन पहले जब वह कपड़े धो रही थी और उसे समय उसने अपनी दुकान पर अपने ससुर नंदकिशोर को बैठा दिया। इसी बीच मोहल्ले के ही अमित शिवकुमार व उनके घर की महिलाएं आई और उन्होंने उनके ससुर के साथ मारपीट की। जब वह बचाने गई उसे भी पीटा महिला ने थाने में तहरीर दी पर कोई कार्यवाही नहीं हुई