सन्ना: ग्राम पंचायत सुलेसा के सरपंच पर निर्माण सामग्री गायब करने का आरोप, दिवंगत पंच के परिवार ने न्याय की गुहार लगाई
Sanna, Jashpur | Jul 4, 2026 बगीचा विकासखंड के ग्राम सुलेसा में दिवंगत पंच टंकेश्वर राजवाड़े के परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है। मृतक की पत्नी संगीता राजवाड़े ने सरपंच पर पंचायत भवन में रखी करीब 200 बोरी सीमेंट, सरिया, सेंटरिंग सामग्री और अन्य निर्माण सामग्री गायब करने का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने पहले उनकी सुनवाई नहीं की। वहीं, जशपुर के एसएसपी डॉ. ल