सिंघेश्वर: श्रावणी मेले में युवा संघ सेवा के लिए तैयार, अनुशासन और नशामुक्त सेवा का लिया संकल्प
सिंहेश्वर में श्रावणी मेले को लेकर युवा संघ पूरी तरह सक्रिय हो गया है। अशोक वाटिका में आयोजित बैठक में स्वयंसेवकों को टी-शर्ट और आई-कार्ड वितरित किए गए, जबकि सावन कुमार को कार्यकारी सचिव एवं मीडिया प्रभारी बनाया गया। संगठन ने श्रद्धालुओं से विनम्र व्यवहार, समयपालन, नशामुक्त सेवा और अनुशासन का संकल्प लिया।