विदिशा नगर: एक देश एक चुनाव को लेकर BJP नेताओं ने इसे सही ठहराया, चुनावों में बर्बाद होने वाले समय में होगा ज्यादा काम
एक देश एक चुनाव के मामले में विदिशा के भाजपा नेता और प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोज कटारे ने सही बताते हुए ऐसे लागू करने और इससे बचने वाले समय से सरकारों द्वारा ज्यादा विकास के कार्य करने की बात कही है। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधि से समय की बचत होगी और विकास तेजी से होगा।