शिवसागर: बड्डी थाने की पुलिस ने अंचलाधिकारी की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा पर्व को लेकर पूरे इलाकों में किया फ्लैग मार्च
बड्डी थाने की पुलिस ने शुक्रवार को शाम के 7 बजे के करीब शिवसागर अंचलाधिकारी सिंहा अभय कुमार के अध्यक्षता में दुर्गा पूजा पर्व को लेकर पुरे इलाकों मे फ्लेग मार्च किया है। फ्लेग मार्च को लेकर जानकारी देते हुए बड्डी थानाध्यक्ष रामवृक्ष कुमार ने बताया की दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न करने को लेकर फ्लेग मार्च किया गया है।