हुलासगंज: हुलासगंज पुलिस की अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई, 50 लीटर शराब बरामद, महिला गिरफ्तार
जहानाबाद के हुलासगंज थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब भंडारण के खिलाफ अभियान चलाया। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 50 लीटर देशी शराब बरामद की। इस दौरान एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई गुरुवार रात्रि करीब 10 बजे जारी है। जबकि महिला से पूछताछ भी किया जा रहा है।