गुमला: सर्पदंश से आईआरबी का जवान घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Gumla, Gumla | Jun 20, 2025 सिला फारी स्थित आईआरबी कैंप के जवान को एक जहरीले सांप ने पैर में काट लिया। तत्काल उसे सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के मुताबिक जवान खाना खाने के बाद गेट के पास टहल रहा था तभी एक सांप अचानक उसके पैर को काट लिया। जवान तुरंत मोबाइल का टॉर्च जलाकर सांप को देखा। सांप तुरंत पौधों के बीच जाकर छिप गया। जवान को तेज लहर और जलन होने लगा।