गुमला: सदर अस्पताल में मरीज के परिजनों द्वारा मारपीट को लेकर प्रशिक्षु नर्सों ने डीएस से की शिकायत
Gumla, Gumla | Jun 20, 2025 गुमला सदर अस्पताल में मरीज के परिजन द्वारा प्रशिक्षु नर्स स्टाफ के साथ मारपीट करने का एक मामला प्रकाश में आया है।मेल वार्ड के प्रभारी सुमन लकड़ा ने सदर अस्पताल के उपाधीक्षक को आवेदन लिखकर प्रशिक्षु नर्स के साथ मारपीट हाथापाई करने की शिकायत करते हुए न्याय व कार्रवाई का मांग किया।सदर अस्पताल के वार्ड संख्या 123 में भर्ती मरीज के परिजनों पर मारपीट का आरोप है।