गुमला: लगातार बारिश से टोटो के किसान का मकान गिरा, प्रशासन से मुआवजे की गुहार
Gumla, Gumla | Jun 20, 2025 तीन दिनों से लगातार बारिश से शुक्रवार की सुबह टोटो पंचायत के रमेश साहू का मकान गिर गया है। घर के गिरने से रमेश का पूरा परिवार काफी परेशान है। रमेश ने बताया हमारा मिट्टी का मकान था बारिश के कारण मकान भरभरा कर गिर गया। मकान गिरने से घर में रखा अनाज सहित काफी सामान बर्बाद हो गया।अब बेघर हो गए हैं। रमेश ने जिला प्रशासन से मुआवजा की मांग की है।