गुमला: मलाई मोड में स्कूटी और बाइक की टक्कर, 6 घायल, एक रिम्स रेफर
Gumla, Gumla | Jun 20, 2025 पालकोट थाना क्षेत्र के मलई मोड में स्कूटी व बाइक में सीधी भिड़ंत हो गई। घटना में 6 लोग घायल हो गए। पांच घायलों को सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के बाद एक को रिम्स रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक एक स्कूटी में सवार होकर मलई निवासी तीन लोग बाजार से घर लौट रहे थे। वही विपरीत दिशा से तीन लोग बाइक में सवार होकर मलई बाजार आ रहे थे।