हरिद्वार में अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर विशेष अभियान
हरिद्वार गर्मी के मौसम में आग लगने की बढ़ती आशंकाओं को देखते हुए हरिद्वार पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों और अग्निशमन अधिकारियों को फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं की व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं।
एसएसपी के निर्देश पर कोचिंग संस्थानों, शॉपिंग मॉल, होटल, अस्पताल, विद्यालय और अन्य सार्वजनिक स्थानों में फायर सेफ्टी उपकरणों की कार्यशीलता, आपातकालीन निकास मार्गों और सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही फायर सेफ्टी ऑडिट में मिली कमियों को तत्काल दूर कराने और संस्थानों के संचालकों को सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।
एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हरिद्वार पुलिस ने आमजन से भी आग से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
बाइट। नवनीत सिंह। एसएसपी हरिद्वार
Haridwar Police
Hardwar, Haridwar | Jun 23, 2026