इटारसी: रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय यात्री का फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई जान, CCTV में कैद
इटारसी रेलवे जंक्शन पर एक यात्री चलती ट्रेन से उतरते समय प्लेटफॉर्म पर गिर गया। प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर तैनात आरपीएफ आरक्षक हर प्रताप सिंह परमार ने तत्परता दिखाते हुए यात्री को ट्रेन की चपेट में आने से पहले सुरक्षित खींच लिया। घटना शुक्रवार की है जिसका सीसीटीवी वीडियो शनिवार सुबह 8 बजे सामने आया है।यात्री की पहचान किशन कुमार के रूप में हुई है।