बिहटा: श्रीरामपुर गांव स्थित एक किराए के मकान में रह रही युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
Bihta, Patna | Jun 4, 2026 बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीरामपुर गांव स्थित एक किराए के मकान में रहने वाले युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम जांच पड़ताल के लिए जुटी रही। मृतक की पहचान सीतामढ़ी के रहने वाले 24 वर्षीय राम विश्वास कुमार यादव के रूप में की गई है। मृतक बिहटा की एक पिज़्ज़ा बर्गर की दुकान में काम करता था।