महाराजगंज: कुंदन गंज में ढाबा संचालक की गुंडई का मामला, मामूली विवाद में ढाबा संचालक ने ट्रक चालक पर फरसे से किया वार
2 मार्च सोमवार रात्रि 10:00 बजे के आसपास कुंदनगंज में स्थित एक ढाबा संचालक की गुंडई का मामला सामने आया है। जहां ट्रक चालकों के द्वारा खाना खाते समय किसी बात में विवाद हो गया।और ट्रक चालक पर ढाबा संचालक एवं उनके साथियों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में ढाबा संचालक के द्वारा फरसा से वार कर दिया गया। जो सिर के ऊपर हाथ लगाने से हाथ काट कर घायल हो गया।