सरधना: तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, उपजिलाधिकारी और नायब तहसीलदार ने सुनी जन समस्याएं, 5 का हुआ निस्तारण
सरधना तहसील परिसर स्थित सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया । संपूर्ण संविधान दिवस में एसडीएम उदित नारायण सिंगर तथा नायब तहसीलदार नित्य आत्रेय और भूपेंद्र कुमार ने शिकायत लेकर आने वाले लोगों को सुना। और उनके समाधान की दिशा में कदम उठाया मौके पर मिली 54 शिकायत में से पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।