बेलागंज: चाकन्द पुलिस ने वारंट पर कार्रवाई कर वारंटी को किया गिरफ्तार
Belaganj, Gaya | Apr 10, 2026 चाकन्द थाना क्षेत्र के बिथो शरीफ गांव से पुलिस ने न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने शुक्रवार को बताया कि वारंटी नरेश यादव को पुलिस ने उसके गांव से दबोच लिया। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।