शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद क्षेत्र के विधायक हरि प्रकाश वर्मा ने ग्राम पंचायत चिलोआ में नवनिर्मित बृहद गोशाला का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने गोसंरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि गोशालाएं निराश्रित पशुओं के संरक्षण और किसानों की सहूलियत के लिए बेहद जरूरी हैं.