इटारसी: जीआरपी ने ट्रेनों में चोरी करने वाले चोर को किया गिरफ्तार, सोने चांदी के जेवर सहित कुल 8.52 लाख का समान बरामद
इटारसी जीआरपी ने राजधानी एक्सप्रेस में चोरी करने वाले एक शातिर अपराधी को सोमवार को दोपहर करीब 1 बजे गिरफ्तार किया है। शातिर चोर शमीर अख्तर भोपाल का राहणे वाला है यह ट्रेन के आउटर पर धीमी होने का फायदा उठाकर उसमें चढ़ जाता था और यात्रियों का लाखों रुपये का सामान चुरा लेता था। पुलिस ने आरोपी के पास से 8.52 लाख रुपये का चोरी का माल बरामद किया है।