परिहार: सीतामढ़ी: कब्रिस्तानों की घेराबंदी की मांग, पूर्व पार्षद ने मंत्री को भेजा आवेदन
परिहार प्रखंड के पूर्व जिला पार्षद मसूद आलम गौहर सिद्दीकी ने सीतामढ़ी जिले के विभिन्न कब्रिस्तानों की घेराबंदी कराने की मांग को लेकर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री को आवेदन भेजा है। आवेदन में परिहार प्रखंड के सुतिहारा, गोहरारी, परिहार, नौआ, खबौली एवं नरंगा दक्षिण पंचायत के कब्रिस्तानों के साथ-साथ बथनाहा प्रखंड के बसरी टोला व गोविंदपुर स्थित कब्रिस्तानों की घेराबंद