खनियाधाना: खनियाधाना के 15 निजी विद्यालयों पर कार्रवाई की तैयारी, नामांकन शून्य मिलने पर शिक्षा विभाग सख्त
आज बुधवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार खनियाधाना के 15 निजी विद्यालयों के विरुद्ध कार्रवाई का प्रस्ताव जिला स्तर पर भेजा गया है, क्योंकि इन विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक नामांकन पूरी तरह शून्य पाया गया है। यह कार्रवाई शिवपुरी जिले के कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी और जिला परियोजना समन्वयक की समीक्षा बैठकों के बाद की गई है।