असरगंज: सज्जनपुर सजुआ में ‘सिंदूरदान’ नाटक का सफल मंचन, रातभर जुटे रहे दर्शक
असरगंज प्रखंड के सज्जनपुर सजुआ गांव में आदर्श नवयुवक नाटक कला परिषद की ओर से शुक्रवार की रात 10 बजे ‘सिंदूरदान’ नाटक का सफल मंचन किया गया जो शनिवार की सुबह 4:00 बजे तक चली। वर्ष 1971 से चली आ रही नाट्य परंपरा को कायम रखते हुए इस आयोजन ने एक बार फिर ग्रामीण संस्कृति की समृद्ध विरासत को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन संजय यादव, परिषद के अध्यक्ष धीरेंद्र